कन्नड़ नगर परिषद चुनाव : मतदान के लिए तैयारियाँ पूर्ण — चुनाव अधिकारी बंगाले
29/11/2025 8:39 PM Total Views: 13854
कन्नड़ संवाददाता शहर में होने वाले नगर परिषद चुनाव के लिए सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। इस संबंध में शनिवार दोपहर 3 बजे उपविभागीय अधिकारी कार्यालय में आयोजित पत्रकार परिषद में चुनाव निर्णय अधिकारी एकनाथ बंगाले ने माहिती दी इस अवसर पर सहायक चुनाव अधिकारी एवं मुख्याधिकारी रविंद्र लांडे, नगर परिषद के कार्यालय अधीक्षक प्रशांत देशपांडे सहित अनेक पत्रकार उपस्थित थे। चुनाव अधिकारी बंगाले ने बताया कि शहर में कुल 43 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। सभी केंद्रों का स्वयं दौरा कर निरीक्षण किया गया है। प्रत्येक केंद्र पर बी.एल.ओ. की नियुक्ति की गई है, जो मतदान के दौरान मतदाताओं को आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे। हर मतदान केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। दिव्यांग तथा वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं के लिए विशेष सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई गई हैं। इवीएम मशीनों के लिए शिवाजी विद्यालय में स्ट्रॉन्ग रूम की व्यवस्था की गई है। मतगणना बुधवार, 3 दिसंबर की सुबह शिवाजी महाविद्यालय में होगी। मतगणना के लिए कुल 12 प्रभागों के लिए 12 टेबल लगाई जाएँगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी चुनाव अधिकारी बंगाले ने पत्रकार परिषद में दी।इस अवसर पर सहायक चुनाव अधिकारी एवं मुख्याधिकारी रविंद्र लांडे, प्रशांत देशपांडे, बाजीराव थोरात, शिवा निकम, प्रेम शेजवल, अलका दौंड, प्रतीक्षा शेजवल सहित अनेक पत्रकार उपस्थित थे।
ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

Read Also This:
शिवाजी महाविद्यालय इ.व्ही.एम.स्ट्रोंग रुम का चुनाव अधिकारी एकनाथ बंगाले लिया जायजा साथ में सहाय्यक चुनाव धिकारी रविंद्र लांडे, नायब तहसीलदार प्रशांत काले, पटवारी विकास वाघ,
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
कन्नड़ नगर परिषद चुनाव : मतदान के लिए तैयारियाँ पूर्ण — चुनाव अधिकारी बंगाले
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129










