कन्नड़ संवाददाता, 1 नवंबर 2025 –तालुका के बारामती अग्रो लिमिटेड शुगर फैक्ट्री, यूनिट क्रमांक 2 में शनिवार, 1 नवंबर 2025 को  (गन्ना पूजन) के साथ गळीत हंगाम (क्रशिंग सीजन) की औपचारिक शुरुआत की गई। इस गन्ना क्रेशिंग शुभारंभ व पूजन कार्यक्रममें बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे इस शुभारंभ के बाद

Featured Image

फैक्ट्री प्रशासन की ओर से पत्रकार परिषद आयोजित की गई, जिसमें घोषणा की गई कि इस वर्ष किसानों को उनके  गन्ना के लिए ₹ 3122 प्रति टन दाम दिया जाएगा। इस अवसर पर फैक्ट्री प्रशासक सुनील देवकाते, मिलिंद देशमुख, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गट) के सचिव पंकज नाना बोर्डे, शेतकी अधिकारी पठान, सतीश तेलहंडे सहित अनेक मान्यवर एवं पत्रकार उपस्थित थे। बारामती अग्रो शुगर फैक्ट्री, यूनिट-2 द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी शेतकऱ्यांच्या (किसानों के) सहकार्याने ऊस गळीत हंगाम सुरू किया गया। फैक्ट्री प्रशासन ने किसानों को भरोसा दिलाया कि इस वर्ष समय पर गन्ना तुलाई कर रु 3122  प्रति टन के दाम से  (भुगतान) अदा किया जाएगा, जिससे किसानों को आर्थिक मदत मिलेगी।