कन्नड़ संवाददाता  हाल ही में संपन्न हुए नगर परिषद के आम चुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार फ़रीन बेगम अ. जावेद ने पूर्व नगराध्यक्ष स्वाती संतोष कोल्हे को पराजित कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही उन्होंने कोल्हे परिवार की 15 वर्षों से चली आ रही सत्ता का अंत कर दिया जहां स्वाती संतोष कोल्हे को नगराध्यक्ष पद पर करारी हार का सामना करना पड़ा, वहीं उनके पति एवं पूर्व नगराध्यक्ष संतोष कोल्हे को भी प्रभाग क्रमांक 5 से शहर के प्रसिद्ध अनाज व्यापारी

Featured Image

प्रकाश पूनमचंद अग्रवाल ने पराजित किया। पति-पत्नी दोनों की हार से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। सोमवार, 5 जनवरी को नवनिर्वाचित नगराध्यक्ष फ़रीन बेगम अ. जावेद का पदग्रहण समारोह नगर परिषद कार्यालय में बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर शहरभर में आतिशबाजी कर विजय का जश्न मनाया गया। साढ़े बारह बजे आरंभ हुए इस समारोह की अध्यक्षता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक नामदेवराव पवार ने की। प्रमुख अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस अध्यक्ष किरण पाटिल डोणगांवकर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। नगर परिषद कार्यालय परिसर जनसमुदाय से खचाखच भरा हुआ था। अपने संबोधन में नवनियुक्त नगराध्यक्ष फ़रीन बेगम ने कहा कि वे शहर के समस्त नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त करती हैं, जिन्होंने बिना किसी भेदभाव के उन पर विश्वास जताया और भारी मतों से विजयी बनाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि कन्नड़ शहर को शीघ्र जार-मुक्त किया जाएगा तथा नागरिकों को उनकी जायज़ सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नामदेवराव पवार ने भी नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के दौरान जो वादे किए हैं, उन्हें अवश्य पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार नगर परिषद में कांग्रेस को जनता ने विजयी बनाया है, उसी तरह आगामी जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में भी कांग्रेस को समर्थन मिलेगा। उन्होंने देश और राज्य की वर्तमान कानून-व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज कांग्रेस ही एकमात्र मजबूत विकल्प है। इस अवसर पर शहर के उद्योजक मनोज पवार ने अपने भाषण में नवनियुक्त नगराध्यक्ष से शहर को जार-मुक्त बनाने की मांग करते हुए पिछले 15 वर्षों में जमा हुए कचरे को साफ करने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में पूर्व नगराध्यक्ष अ. रफीक सेठ, पूर्व नगरसेवक सुल्तान भाईजी, अहमद अली भैया मेंबर, अ. रऊफ मामू, साहेब खान, बाबा सेठ,सदाशिव पाटिल डॉ , नगरसेवक अयाज शाह, अ. अजीज, अनीस शाह, डॉ. जाधव, नगरसेविकाएं नफीसा बेगम, मुमताज बेगम, कमरुन्निसा बेगम, आलिया बेगम, शेख अमीन सेठ, वाल्मिक लोखंडे, कौतिकराव पवार सहित बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम के सूत्रसंचालन योगेश पाटिल ने किया तथा समारोह के अंत में नगरसेवक अ. जावेद सेठ ने सभी उपस्थितों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्याधिकारी रविंद्र लांडे तथा नगर परिषद के कर्मचारियों ने नवनियुक्त नगराध्यक्ष फ़रीन बेगम अ. जावेद का अभिनंदन किया।